12th Fail के मनोज कुमार शर्मा की कहानी की तरह ही IAS कुमार अनुराग की कहानी भी काफी इंस्पायरिंग है। इन्होंने कई बार फेलयर का मुंह देखने के बावजूद न हार मानी और न टूटे। अपने टार्गेट की तरफ बिना रुके बढ़ते रहे। इसलिए हजार दिक्कतों के बावजूद अपने मकाम हो हासिल करने में सफल रहे। इनकी कहानी उस यूथ को जरूर जाननी चाहिए, जो दिक्कतों से घबराकर रास्ता बदल देते हैं या और दूसरे घातक कदम उठा लेते हैं।