विश्व के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक मिचेल स्टार्क का आईपीएल के इस सीजन में जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. स्टार्क ने काव्या मारन की मालिकाना हक रखने वाली सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से धारदार गेंदबाजी की.उन्होंने टी20 की अपनी बेस्ट गेंदबाजी की. अकेले स्टार्क ने हैदराबाद के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.