प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ और ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ की शुरुआत करेंगे। इस महत्वपूर्ण अवसर पर 42,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ होगा, जिसका मकसद देश के कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाना और किसानों की आय बढ़ाना है।