नसीम शाह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 11वें नंबर पर बैटिंग करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 41 गेंदों पर पचासा जड़ा. हालांकि वह पाकिस्तान को हार से नहीं बचा सके. नसीम पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे. उनकी अचानक टीम मे एंट्री हुई और उन्होंने गेंद नहीं बल्ले से रिकॉर्ड बना दिया.