(खबरें अब आसान भाषा में)
टेस्ट क्रिकेट में एक मैच ऐसा भी खेला गया है जो 43 घंटे 16 मिनट तक चला. इस टाइमलेस मैच में 1981 रन बने जो आज भी रिकॉर्ड है. यह क्रिकेट के इतिहास में सबसे लंबा टेस्ट मैच है. यह टेस्ट मैच 12 दिनों तक चला जिसमें दो रेस्ट डे रखा गया था जबकि एक दिन खराब मौसम की वजह से खेल नहीं हो सका.