(खबरें अब आसान भाषा में)
Murthal paratha price: एक ग्राहक ने सोशल मीडिया पर एक बिल साझा किया है, जिसमें 1 पराठे की कीमत ₹1184 है। यह बिल मुरथल के रेशम ढाबे का है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी नाराजगी जाहिर की है। विवाद बढ़ने पर रेशम ढाबे ने भी सफाई दी है। जानिए पूरा मामला।