भारती एयरटेल और टाटा ग्रुप के बीच एक सौदे को लेकर बातचीत चल रही है। अब इसकी पुष्टि हो गई है और ऐसा खुद कंपनी ने ही किया है। एयरटेल ने आज एक्सचेंज फाइलिंग में खुलासा किया कि सब्सिडरी भारती टेलीमीडिया और टाटा प्ले के DTH (डायरेक्ट-टू-होम) बिजनेस के विलय के लिए बातचीत चल रही है। जानिए बातचीत कहां तक पहुंची है?