सितंबर में WPI इनफ्लेशन में फूड प्राइसेज में उछाल का भी हाथ रहा। डब्ल्यूपीआई फूड इंडेक्स में इनफ्लेशन अगस्त के 7.1 फीसदी से बढ़कर सितंबर में 8.7 फीसदी हो गया। बीते कई महीनों में इसमें लगातार वृद्धि दिखी है। प्राइमरी फूड आर्टकिल्स का इनफ्लेशन 5.7 फीसदी से बढ़कर 8.1 फीसदी हो गया। मैन्युफैक्चर्ड फूड प्रोडक्ट्स में इनफ्लेशन थोड़ा कम हुआ। यह 9.7 फीसदी से घटकर 9.4 फीसदी पर आ गया।