होर्मुज का रास्ता सबसे संकरी जगह पर सिर्फ 33 किलोमीटर चौड़ा है। इसके एक तरफ ओमान है और दूसरी तरफ ईरान। ईरान के पास ऐसी मिसाइलें और ‘आत्मघाती नावें’ हैं, जो किसी भी विशाल टैंकर को पल भर में डुबो सकती हैं। हालांकि, ईरान के साथ एतिहासिक संबंध और मजबूत कूटनीति के जरिए भारत अपने तेल और गैस से भरे 8 जहाज बड़ी ही आसानी से निकाल लाया