यदि नफ़रत से लगाम हटा दी जाए तो यह सब कुछ बर्बाद कर सकती है, और इसलिए हॉलोकॉस्ट (यहूदी जनसंहार) केवल एक इतिहास भर नहीं है, बल्कि यह एक चेतावनी भी है. संयुक्त राष्ट्र के शीर्षतम अधिकारी एंतोनियो गुटेरेश ने मंगलवार, 27 जनवरी, को अन्तरराष्ट्रीय हॉलोकॉस्ट स्मरण दिवस के अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि इस विभीषिका के पीड़ितों को सम्मान के लिए हमें न्याय, करुणा व सतर्कता का संकल्प लेना होगा और दमन के विरुद्ध मानवता के पक्ष में एकजुट खड़े रहना होगा.