मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच ईरान ने एक और बड़ी चेतावनी दी है। ईरान ने साफ किया है कि अगर उसके दक्षिणी द्वीपों पर जमीनी हमले होते हैं, तो वह होर्मुज जलडमरूमध्य के बाद अब बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर भी पहरा बैठा सकता है। ईरान का कहना है कि यमन का हूती संगठन उसके इशारे पर बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर कब्जा कर सकते हैं