(खबरें अब आसान भाषा में)
हेती में आपराधिक गुटों की हिंसा का स्थानीय आबादी पर भयावह असर हो रहा है, सुरक्षा व्यवस्था चरमरा चुकी है और बड़ी संख्या में आम नागरिक हताहत हुए हैं. देश में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (BINUH) ने 2024 की अन्तिम तिमाही में मानवाधिकार उल्लंघन मामलों पर जारी अपनी एक नई रिपोर्ट में यह बात कही है.