हेती में गिरोह अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों को बढ़ाते जा रहे हैं और लोगों को आतंकित करने से पीछे हटने का कोई संकेत नहीं दिखा रहे हैं. ऐसे में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने, हेती में गिरोहों द्वारा की जा रही हिंसा के ख़िलाफ़ निर्णायक कार्रवाई करते हुए, केन्या के नेतृत्व वाले बहुराष्ट्रीय मिशन (MSS) को, एक नए ‘गिरोह दमन बल’ (GSF) में तब्दील करने के लिए प्रस्ताव पारित किया है.