हेती के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में, कई रंगों से सजी एक इमारत में स्थित ‘गॉड्स विल डिपो’ नामक एक दुकान में चहल-पहल है. यहाँ खाने-पीने के सामान से भरे बोरे छत तक लगे हुए हैं. इस दुकान के प्रवेश द्वार पर, केटिया नाम की एक महिला अपने परिवार के लिए ख़रीदे गए ज़रूरी सामान का एक बार निरीक्षण कर रही हैं: आटे की एक बड़ी बोरी, पास्ता के पैकेट, डिब्बाबन्द दूध और साबुन की कुछ टिकियाँ.