(खबरें अब आसान भाषा में)
हेती में बढ़ती गिरोह हिंसा, अराजकता और अपराधियों के लिए दंड से मुक्ति के माहौल में लगभग 13 लाख लोग विस्थापित हो गए हैं. इस माहौल के कारण आबादी को शोषण और यौन हिंसा के बढ़ते जोखिम का सामना करना पड़ रहा है, विशेष रूप से महिलाएँ और लड़कियाँ अधिक कमज़ोर हालात में हैं.