हिन्दी के भाषाई और सांस्कृतिक महत्व का उत्सव मनाने के लिए, यूएन मुख्यालय में गुरूवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. भारत में वैसे तो अनेक भाषाएँ बोली जाती हैं मगर देश की स्वतंत्रता के बाद से, हिन्दी और अंग्रेज़ी ने प्रमुख स्थान हासिल किया है. इसी उपलब्धि को पहचान देने के लिए भारत में हर साल 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है. हिन्दी दिवस के सन्दर्भ में, गुरूवार का कार्यक्रम, संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जो 13:15 बजे आरम्भ होकर 14:30 बजे तक चलेगा. इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यहाँ देखा जा सकता है.