संयुक्त राष्ट्र के शीर्षतम अधिकारी एंतोनियो गुटेरेश ने आगाह किया है कि आतंकवाद व हिंसक चरमपंथ के विरुद्ध लड़ाई में केवल सुरक्षा उपाय ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि यह भी ज़रूरी है कि नई, उभरती टैक्नॉलॉजी के बढ़ते ग़लत इस्तेमाल समेत अन्य बुनियादी वजहों से भी निपटा जाए. उनके अनुसार, इन प्रयासों में निजी सैक्टर और टैक्नॉलॉजी कम्पनियाँ की भी अहम भूमिका है.