सरकार हिंदुस्तान जिंक में 2.5 पर्सेंट तक हिस्सेदारी बेच सकती है। एक सीनियर सरकार अधिकारी ने बताया कि 6 नवंबर से 505 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर ऑफर फॉर सेल के तहत शेयरों की बिक्री की जाएगी। अधिकारी ने बताया, ‘ सरकार 1.25 पर्सेंट हिस्सेदरी का विनिवेश करेगी। साथ ही, ग्रीन शू ऑप्शन के तहत अतिरिक्त 1.25 पर्सेंट हिस्सा बेचेगी’