Malegaon Blast Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने पर साध्वी प्रज्ञा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अदालत के फैसले के बाद पहली बार भोपाल पहुंचीं ठाकुर ने कहा, “यह हिंदुत्व और धर्म की विजय है, भगवा की विजय है। हमारे शास्त्रों में कहा गया है सत्यमेव जयते, यह सिद्ध हुआ है। भगवा आतंकवाद कहने वालों के मुंह काले हुए हैं।”