नई दिल्ली.तीसरे टेस्ट मैच के ठीक पहले के प्रेक्टिस सेशन में दिखी ऐसी तस्वीर जो हैरान करने वाली थी. भारतीय टीम के पुछल्ले बल्लेबाजों ने आज नेट्स पर बल्लेबाजी की शुरुआत की. आभिषेक नायर की अगुआई में टेलेंडर्स ने अपने डिफेंस पर खासा काम किया. निचले क्रम में खेलने वाले बल्लेबाजों को खास हिदायत थी कि वो गेंद को पैड पर कम लगने दे. पुणे टेस्ट में ज्यादातर टेलेंडर्स या तो बोल्ड ये एलबीडब्ल्यू आउट हुए थे.