छह बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर एमसी मैरीकॉम ने पति ओनलर से तलाक पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा है कि वह अपने पति से दो साल पहले तलाक ले चुकी हैं और वह ये दुनिया के सामने नहीं लाना चाहती थीं. मैरीकॉम और ओनलर ने शादी के बाद लगभग 20 साल तक साथ समय गुजारे लेकिन इसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया. दिग्गज बॉक्सर ने तलाक के संबंध में कई बातें कही है.