संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायु्क्त (OHCHR) वोल्कर टर्क ने हांगकांग के मीडिया उद्योगपति जिम्मी लाई को तत्काल रिहा किए जाने की अपील की है, जिन्हें चीन की एक अदालत ने हाल ही में उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून के तहत 20 वर्ष कारावास की सज़ा सुनाई थी. यूएन के वरिष्ठ अधिकारी ने अदालत के इस निर्णय को अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार क़ानून का उल्लंघन बताते हुए इसकी आलोचना की है.