न्यूमोनिया आज भी दुनिया की प्रमुख जानलेवा संक्रामक बीमारियों में बना हुआ है जो बच्चों, बुज़ुर्गों और गम्भीर स्वास्थ्य परिस्थितियों वाले लोगों को अधिक निशाना बनाता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने न्यूमोनिया की रोकथाम के लिए, स्वास्थ्य प्रणालियों को इस तरह से मज़बूत किए जाने की पुकार लगाई है जिसमें प्रभावितों को बिना किसी देरी के स्वास्थ्य सहायता मिल सके.