जैसे ही पुलिस को बम की धमकी की जानकारी मिली, बम निरोधक दस्ते, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) और डॉग स्क्वॉड को तुरंत हरियाणा सचिवालय परिसर भेजा गया। यह इलाका उच्च सुरक्षा वाला क्षेत्र है। मौके पर पहुंचकर दोनों स्थानों पर सुरक्षा और सख्त कर दी गई। बम और डॉग स्क्वॉड की मदद से सचिवालय और उसके आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है