हाल ही में ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बात की थी और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की थी। दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला रहना चाहिए और इलाके में तनाव कम होना जरूरी है। भारत की ऊर्जा सप्लाई का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से आता है, इसलिए यहां शांति और स्थिरता भारत के लिए बहुत जरूरी है