हॉलोकॉस्ट भुक्तभोगी मैरियॉन ब्लूमेनथाल लाज़ान ने नात्सी उत्पीड़न के तहत अपने बचपन के अनुभवों का अत्यन्त मार्मिक और हृदयविदारक वर्णन, यूएन मुख्यालय में दुनिया के सामने साझा किया है. उन्होंने 28 जनवरी को’ हॉलोकॉस्ट स्मरण दिवस’ पर दुनिया भर के लोगों से आग्रह किया कि वे ‘नकारात्मकता’ का सामना प्रेम, सम्मान और करुणा के साथ करें.