संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने एक “बिखरी हुई दुनिया” में शान्ति के लिए अधिक प्रयासों की अपील की है, जहाँ युद्ध लगातार बढ़ रहे हैं. उन्होंने यह सन्देश 21 सितम्बर को मनाए जाने वाले अन्तरराष्ट्रीय शान्ति दिवस के अवसर पर, शुक्रवार को न्यूयॉर्क स्थित यूएन मुख्यालय में वार्षिक समारोह के दौरान शान्ति की घंटी बजाकर दिया. इस वर्ष के इस दिवस का विषय है: “अभी क़दम उठाएँ, एक शान्तिपूर्ण दुनिया के लिए.”