इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति ने एक बार दोहराया है कि उनका वर्क-लाइफ बैलेंस में भरोसा नहीं है। उन्होंने हफ्ते में पांच दिन काम करने के कॉन्सेप्ट को लेकर भी अपनी निराशा जाहिर की। सीएनबीसी ग्लोबल लीडरशिप समिट में नारायणमूर्ति ने कहा, ‘ मैं वर्क लाइफ बैलेंस में यकीन नहीं रखता।’ उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी राय पर कायम रहेंगे और मरते दम तक इसमें बदलाव नहीं करेंगे।