अगर आप किसी रोमांटिक हिल स्टेशन पर अपने पार्टनर के साथ ट्रिप की प्लानिंग बना रहे हैं, तो सिर्फ खूबसूरत नजारों पर नहीं, बल्कि सेफ्टी पर भी ध्यान देना जरूरी है। कुछ पहाड़ी जगहों पर खराब मौसम, लैंडस्लाइड, हाइट और कठिन रास्तों के कारण ट्रेवलिंग रिस्की हो सकती है। ऐसे में सफर से पहले मौसम की जानकारी लेना और जरूरी तैयारियां करना बेहद जरूरी है। थोड़ी-सी सावधानी आपकी रोमांटिक ट्रिप को सेफ और यादगार बना सकती है।