(खबरें अब आसान भाषा में)
Karnataka High Court: कर्नाटक हाई कोर्ट की धारवाड़ बेंच ने डीजी, आईजीपी और अभियोजन विभाग के निदेशक को निर्देश दिया है कि हत्या के मामलों में घायल या मृत लोगों के खून के सैंपल लिए जाएं और उनकी ब्लड ग्रुप रिपोर्ट अदालत में पेश की जाए। यह रिपोर्ट अब अभियोजन के दस्तावेजों का हिस्सा होगी।