(खबरें अब आसान भाषा में)
हंटावायरस संक्रमण की चपेट में आए क्रूज़ जहाज़, एमवी होंडियस से सभी यात्रियों और नाविक दल के सदस्यों को कैनेरी आइलैंड्स के टेनेरिफ़ में सुरक्षित उतारने का कार्य पूरा हो गया है और अनेक यात्री अपने देश पहुँच चुके हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस अभियान को एकजुटता की विजय बताया है.