भारत का खान-पान सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि संस्कृति, विरासत और विविधता का गहरा अनुभव भी है। टेस्टीएटलस की ताजा रैंकिंग में 2025 के लिए चुनी गईं ऐसी 10 भारतीय डिशेज हैं, जिन्हें न केवल देश भर में बल्कि दुनियाभर के खाने के शौकीनों में बेहद पसंद किया जाता है। इस लिस्ट में टॉप 3 पर शाकाहारी व्यंजन हैं और एक खास मिठाई ने भी जगह बनाई है।