साइकिल, टिकाऊ परिवहन का एक सस्ता, सरल, भरोसेमन्द साधन है जो पर्यावरण के लिए भी अनुकूल है. दो पहियों पर चलने वाली यह सवारी एक बेहतर भविष्य की दिशा में एक मज़बूत क़दम है. भीड़भाड़ वाले महानगर हों या फिर छोटे क़स्बे, साइकिल हर जगह असरदार ढंग से दैनिक जीवन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराती है. ‘विश्व साइकिल दिवस’ उसके इसी योगदान को पहचानने का एक अवसर है.