Independence Day event 2025: रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे में से कोई भी नेता लाल किले पर शुक्रवार (15 अगस्त) को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं हुए। दोनों नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय पर झंडा फहराया। 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया