मार्सेलस इनवेस्टमेंट मैनेजर्स के फाउंडर सौरभ मुखर्जी ने कहा, “जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा परेशान किया है, वह है स्मॉल और मिडकैप स्कीमों या एयूएम (AUM) में लगातार और बड़ी मात्रा में आ रहा पैसा। जितना पैसा आ रहा है, उतनी अर्निंग ग्रोथ नहीं दिख रही है। वैल्यूएशन डंवाडोल स्थिति में है।” उन्होंने यह भी बताया कि स्मॉलकैप इंडेक्स सिर्फ पिछले तीन साल में दोगुना से ज्यादा बढ़ चुका है, लेकिन यह उछाल बुनियादी बातों यानी फंडामेंटल्स से मेल नहीं खाता