ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने पृथ्वी से दूर रहकर कई कीर्तिमान रचे, लेकिन एक और अनोखा रिकॉर्ड उनके नाम हुआ। शुक्ला ने जीरो ग्रेविटी में बाल कटवाने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच दिया है। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री निकोल एयर्स ने अंतरिक्ष में शुक्ला का हेयरकट किया था। उन्होंने X अकाउंट पर इस तरह के हेयरकट की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं