कृष्ण कुमार मेनन, शायद आपने ये नाम कम ही सुना होगा, लेकिन के के मेनन के नाम से आप उन्हें जरूर जानते होंगे। इनका नाम हिंदी सिनेमा के उन चंद कलाकारों में गिना जाता है, जिनकी एक्टिंग की चर्चा दूर-दूर तक है साथ ही इनका व्यवहार गहरा और दर्शकों के दिल को छू जाने वाला है। कई बड़ी फिल्में जैसे’हैदर’, ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘गुलाल’, ‘भेजा फ्राई 2’ और ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ में उनकी अलग-अलग भूमिकाएं इस बात की मिसाल हैं कि वे हर किरदार को कितनी शिद्दत और सच्चाई से निभाते हैं।