IND vs AUS 4th T20 Match Report: भारत ने चौथे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 168 रन का लक्ष्य दिया था. ऑस्ट्रेलिया की टीम 18.2 ओवर में 119 रन पर ढेर हो गई. इस जीत के बाद भारतीय टीम अब सीरीज नहीं हार सकती. सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 शनिवार 8 नवंबर को ब्रिस्बेन में खेला जाएगा.