#NewDelhiRailwayStationStampede | शनिवार शाम एक तरफ प्रयागराज (Prayagraj) में जहां श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगा रहे थे. वहीं, दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली से प्रयागराज जा रहे यात्री (Passengers) रेलवे स्टेशन पर भगदड़ (New Delhi Railway Station Stampede) की भेंट चढ़ गए. करीब 18 मासूमों ने जान गंवाई और दर्जनों घायल हुए. इस हादसे के बाद से यात्रियों में डर का माहौल है.