(खबरें अब आसान भाषा में)
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और “स्कूली उम्र के बच्चों के स्वास्थ्य व्यवहार” (HBSC) सर्वेक्षण की एक नई रिपोर्ट में योरोप, मध्य एशिया और कैनेडा के किशोरों ने बताया है कि वे स्कूल में बढ़ते दबाव और परिवार व दोस्तों से घटते समर्थन की समस्या का सामना कर रहे हैं.