(खबरें अब आसान भाषा में)
सोना 2025 में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है। इसने 1986 के बाद अपनी सबसे बेहतरीन तिमाही दर्ज की है। गोल्डमैन सैक्स और बैंक ऑफ अमेरिका जैसे वित्तीय संस्थान गोल्ड के लिए ऊंचे टारगेट प्राइस दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि किन 10 वजहों से गोल्ड के दाम में तेजी देखने को मिल रही है और आगे क्या होगा।