महाबलीपुरम में एक्टर विजय ने कई चुनावी वादों का ऐलान करते हुए कहा कि, उनकी सरकार बनने पर हर परिवार को साल में 6 मुफ्त LPG गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। इसके साथ ही महिला अधिकार भत्ता बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रति महीना कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं, बच्चों और बुज़ुर्गों के लिए एक अलग विभाग बनाया जाएगा, जो सीधे उनकी देखरेख में काम करेगा