Gold Rate Today: दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखी गई। स्टॉकिस्टों की लिवाली और वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों की वजह से सोना 450 रुपये चढ़कर 99,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले बुधवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना 99,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था