संयुक्त राष्ट्र ने 29 मई को ‘अन्तरराष्ट्रीय यूएन शान्तिरक्षक दिवस’ के अवसर पर यूएन मिशन में तैनात उन सैन्य और पुलिस शान्तिरक्षकों को सम्मानित करने की घोषणा की है, जिन्होंने संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में असाधारण साहस, नेतृत्व, मानवता की रक्षा और लैंगिक अधिकारों के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है. इनमें लेबनान में यूएन मिशन में सेवारत भारतीय शान्तिरक्षक मेजर अभिलाषा बराक भी हैं, जिन्हें ‘सैन्य लैंगिक पैरोकार’ पुरस्कार के लिए चुना गया है.