Cristiano Ronaldo Engagement Ring Price: दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज को दुनिया की सबसे महंगी अंगूठी पहनाई है. हीरे की इस अंगूठी की कीमत लगभग 42 करोड़ हो सकती है. रोनाल्डो की सगाई वाली अगूंठी की चर्चा इस समय जोरों पर है. 9 साल तक डेट करने के बाद उन्होंने जॉर्जिना से सगाई कर ली है.