मार्केट रेगुलेटर सेबी ने एंबेसी ऑफिस पार्क्स मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के CEO अरविंद मैया को पद से सस्पेंड कर कंपनी को तत्काल प्रभाव से अंतरिम सीईओ नियुक्त करने का निर्देश दिया है। एंबेसी ऑफिस पार्क्स मैनेजमेंट सर्विसेज, एंबेसी REIT का मैनेजर है। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने 4 नवंबर को जारी अंतरिम ऑर्डर में कहा है कि नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (NFRA) ने गंभीर गड़बड़ियों के मामले में मैया पर पाबंदी लगाई थी