सेनेगल के दक्षिणी हिस्से में स्थित कासामांस क्षेत्र में, कई दशकों तक जारी रहे हिंसक टकराव के घाव अब भी मौजूद हैं. यहाँ बिखरी हुई बारूदी सुरंगें इस हिंसा की एक दुखद विरासत हैं. अब इस क्षेत्र में विकास कार्यों को मज़बूती देने और समृद्धि लाने के इरादे से भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी कोष के वित्तीय समर्थन से एक नई परियोजना को शुरू किया गया है.