सेना के वाहन पर बुधवार को गोलीबारी करने वाले आतंकवादियों का सफाया करने के लिए सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास नए इलाकों में अपने घेराबंदी और तलाश अभियान का दायरा बढ़ा दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।