(खबरें अब आसान भाषा में)
Sensex-Nifty at Record Highs: भारतीय शेयर बाजार ने करीब 14 महीने बाद गुरुवार 27 नवंबर को एक बार फिर नया इतिहास रच दिया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने अपने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया शिखर छुआ। विदेशी निवेशकों की खरीदारी और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से निवेशकों का सेंटीमेंट और मजबूत हुआ।