मुंबई इंडियंस की जीत में सूर्यकुमार यादव की अहम भूमिका रही. सूर्यकुमार ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 48 रन की मैच विनिंग पारी खेली. दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार इस आईपीएल की 11 पारियों में सबसे ज्यादा 475 रन बना लिए हैं. सूर्यकुमार आईपीएल के इतिहास में लगातार 11 बार 25 प्लस स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने रॉबिन उथप्पा का 1 दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ा.